5 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत, बिहार के 38 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी…

Ritu Raj

बिहार में नए साल की शुरुआत भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। प्रदेश में चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 जनवरी को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कोल्ड-डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 10 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। वहीं, ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सारण जिले में कक्षा 10वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं दरभंगा, जहानाबाद और नालंदा में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 3 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिन 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना रहेगा। दूसरी ओर, 28 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां हालात अधिक गंभीर बने रह सकते हैं। राजधानी पटना में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो सकती है। दिन में धूप निकलने की संभावना जरूर है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और ठंड अधिक महसूस होगी।

Share This Article