समाजसेवा की मिसाल: आर.के. सिन्हा के जन्मदिन पर गुरु श्रीवास्तव ने किया भोजन व नकद राशि का वितरण…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार के जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का आज जन्मदिन है। देश और दुनिया में सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले आर.के. सिन्हा SIS (Security and Intelligence Services) इंडिया लिमिटेड के संस्थापक हैं, जो आज विश्व की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा कंपनी मानी जाती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें, आर.के. सिन्हा को न केवल एक सफल उद्यमी के रूप में, बल्कि एक परोपकारी व्यक्तित्व के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने अब तक समाज के विभिन्न वर्गों के लाखों लोगों की सहायता की है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर, गणित गुरु आर.के. श्रीवास्तव ने पटना में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लोगों के बीच भोजन पैकेट और बंद लिफाफे में नकद धनराशि का वितरण किया। उन्होंने ने कहा कि यह कार्य वे आर.के. सिन्हा जी के आशीर्वाद और प्रेरणा से कर पाए हैं।

वहीं, इस अवसर पर गणित गुरु आर.के. श्रीवास्तव ने कहा- “सिन्हा जी जैसे व्यक्तित्व का आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने समाज के हर तबके की हर संभव मदद की। उनके आशीर्वाद और सहयोग से ही मैं शिक्षा के क्षेत्र में अपने मिशन को और आगे बढ़ा पाया हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि आर.के. सिन्हा का जीवन संघर्ष, उद्यमशीलता और समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उनके जन्मदिन पर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। उनके जन्मदिवस पर हम उन्हें उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु होने के कामना करते हैं।

गौरतलब है कि आर.के. सिन्हा और गणित गुरु आर.के. श्रीवास्तव का संबंध वर्षों पुराना है। एक बार अखबार में श्रीवास्तव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नेक कार्यों के बारे में पढ़कर, आर.के. सिन्हा ने स्वयं उन्हें फोन किया था। इसके बाद से सिन्हा जी ने श्रीवास्तव के मिशन “एक रुपया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम” को प्रोत्साहन दिया। इस कार्यक्रम के जरिए अब तक सैकड़ों से अधिक गरीब स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

Share This Article