सिटी पोस्ट लाइव: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है.आसमान से आग बरस रही है. राजधानी का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.इस बीच मौसम विभाग ने सुपौल अररिया समेत सात जिलों में वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है. उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है. बीते 24 घंटों में किशनगंज के पोठिहा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.
बिहार में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं वज्रपात व झोंके के साथ हवा चलने से राहत मह्सुश की जा रही है.मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 जिलों में गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है.सात जिलों सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के पोठिहा में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.अररिया के सिकटी में 4.6 मिमी, अररिया के पलासी में 4.2 मिमी, किशनगंज में 2.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 2.4 मिमी एवं पूर्णिया के बैसा में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.