अनिल कपूर ने बेटे संग खरीदा करोड़ों का आलीशान बंगला, जानें कहाँ है ये ड्रीम होम…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपुर ने हाल ही में अपने बेटे के साथ मिलकर एक आलीशान बंगला खरीदा है। यह बंगला की बजट करोड़ रूपए की बताई जा रही है। चलिए आपको बताते है यह बंगला कहां और कितने की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर ने कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी मार्केट में बड़ा निवेश किया है। उन्होंने अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ मिलकर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत 5 करोड़ रूपए बताई जा रही है। बता दें, बांद्रा वेस्ट को मुंबई का सबसे महंगा और हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट बाजार माना जाता है। इस जगहों पर मॉडर्न अपार्टमेंट्स, ऐतिहासिक बंगले और कमर्शियल स्पेसेज सभी एक साथ देखने को मिलते हैं। इसी वजह से बॉलीवुड सितारों, बिजनेस टाइकून और बड़े निवेशकों का जमावड़ा रहता है। यहां से बीकेसी, लोअर परेल और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी नजदीक हैं।

हालांकि, अपार्टमेंट की बात करें तो ये अपार्टमेंट द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड बिल्डिंग में स्थित है। इसका बिल्ट-अप क्षेत्र करीब 1,165 वर्ग फुट और कार्पेट क्षेत्र लगभग 970 वर्ग फुट है। साथ ही एक गेराज स्पेस भी शामिल है। प्रॉपर्टी के लिए लगभग 30 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क भी जमा किया है।

Share This Article