केजरीवाल के बयान पर उबला बिहार, सबने सुनाई खरी-खरी

गिरिराज, चिराग, सम्राट सबने मिलकर केजरीवाल को खूब सुनाया

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: गुरुवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से दिल्ली के वोटरलिस्ट में कथित हेराफेरी की शिकायत की थी, लेकिन जब वो मीडिया से बात करने आए तो कुछ ऐसा बोल गए जिससे दिल्ली से लेकर बिहार तक बवाल मच गया। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कह दिया कि यूपी-बिहार से लोगों को यहां लाकर उनके नाम वोटर लिस्ट में चढ़वाए जा रहे हैं और उन्हें यहां लाकर बीजेपी फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद, दिल्ली से बिहार तक एनडीए के नेताओं ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और इसे पूर्वांचल के लोगों का अपमान करार दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पपर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जो खुद भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, वह बिहार और यूपी के लोगों के संबंध में अपशब्द बोल रहा है। जो अन्ना हजारे का नहीं हुआ जो अन्ना हजारे को धोखा दिया पूरी दिल्ली को धोखा दिया आज वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहा है। केजरीवाल बेशर्म व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि यदि यमुना को साफ नहीं करवाया तो वोट नहीं मांगूंगा लेकिन वह फिर से चुनाव में आए और दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास भी जताया लेकिन वह सिर्फ लोगों को छलने का काम कर रहे हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित किया। पहले भी केजरीवाल यहां के लोगों को अपमानित कर चुके हैं। बिहार के पटना की आबादी दिल्ली के मतदाताओं से अधिक है। 1 करोड़ 80 लाख परिवारों का केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इलाज करवा रही है। 13 साल से अरविंद केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बिहार-यूपी के लोग जिनके साथ खड़े होते हैं उनका सौभाग्य होता है। इस चुनाव में बिहार यूपी के लोग केजरीवाल को सत्ता से बाहर करेंगे। केजरीवाल चाहते हैं कि रोहंगिया को मतदाता सूची में डाला जाए।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से बिहारी को लेकर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है यह बिल्कुल गलत है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह वही लोग हैं जो वोट भी लेते हैं और गाली भी देते हैं। बिहार की जनता कभी उनको माफ नहीं करेगी और 8 फरवरी को दिल्ली में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली में और देश में इंडिया गठबंधन खत्म हो रहा है और अब बिहार में भी इंडिया गेट मंडल खत्म हो जाएगा यह मेरा विश्वास है और विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर यहां इंडिया गठबंधन नहीं रहेगा और यहां भी फिर 225 सीटों के साथ nda के सरकार बनेगी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यह बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी है। बिहार-उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली में रहते हैं, तो अपने खून-पसीने से वहां की धरती को सींचते हैं।

Share This Article