एशिया कप 2025: 9 साल बाद भिड़ेंगी अफगानिस्तान-हांगकांग टीमें, होगा रोमांचक आगाज…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

9 सितंबर यानी आज से एशिया कप की शुरूआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और हॉंगकॉंग के बीच खेला जाएगा। टी20 एशिया कप का सीधा प्रसारण आप यहां पर देख सकते है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 9 साल बाद आमने-सामने होंगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज से अफगानिस्तान और हॉंगकॉंग के मैच के साथ एशिया कप 2025 का आगाज हो रहा है। वहीं, अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8:00 बजे से यह मैच खेला जाएगा। बता दें, इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 9 साल बाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 22 फरवरी 2016 को मीरपुर में हुआ था। जिसमें अफगानिस्तान ने 66 रनों से बाजी मारी थी। दरअसल, टी-20 हेड टु हेड में दोनों टीमों की बात करें तो कुल 5 मुकाबले में हुए हैं। इनमें अफगानिस्तान ने 3 में जीत हासिल है और हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने 2 मैचों में बाजी मारी है। लेकिन पिछले दोनों मुकाबले अफगानिस्तान ने ही जीते हैं। हालांकि, अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज करना ज्यादा पसंद करती है। इस ग्राउंड पर 90टी20 मैचों का आंकड़ां बताते है कि 49 रन चेज और 41 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। वैसे वेदर रिपोर्ट कहती है कि बारिश के आसार नहीं है, लेकिन गर्मी ज्यादा रहेंगी।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट फैंस टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके साथ ही जियो हॉट स्टार पर भी क्रिकेट एशिया कप के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड:
अफगानिस्तान : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
रिजर्व खिलाड़ी: वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई

हॉन्ग कॉन्ग : यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान

Share This Article