नीतीश सरकार चलाएगी 299 स्पेशल बसें, केंद्र से ट्रेनों की मांग

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा और आमजन से जुड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार अब त्योहारी सीजन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में बिहार लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए 299 एसी और नॉन-एसी बसें चलाने जा रही है।

छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर हर साल लाखों लोग अपने घर लौटते हैं, लेकिन उन्हें यात्रा के दौरान टिकट, समय और सुविधा की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब इन राज्यों से बिहार के विभिन्न जिलों तक सीधी बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाए, ताकि बिहार आने-जाने वाले लोगों को अधिक सहूलियत मिल सके।

नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से साझा की है। चुनावी वर्ष में लिया गया यह फैसला न केवल लोगों की सुविधा को ध्यान में रखता है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। इस पहल से यह संकेत मिलता है कि बिहार सरकार प्रवासी बिहारी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि चुनावी मौसम में घर लौट रहे वोटरों को साधा जा सके।

Share This Article