ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पीठ में दर्द के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा।
वहीं, टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलने हैं। सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। हालांकि, मार्नस लाबुशेन को पहले वनडे टीम में जगह नहीं दी गई थी। उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण बाहर रखा गया था। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में केवल 138 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका सर्वोत्तम स्कोर 47 रन रहा।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) (आखिरी 2 वनडे), कूपर कॉनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, जैवियर बार्टलेट, एडम जंपा, बेन ड्वार्शस, नाथन एलिस।
पहले दो टी-20 मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू कुह्नेमन, शॉन एबट, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जंपा।