सिटी पोस्ट लाइव
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन पर बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर प्रचार करने का आरोप लगाया गया था। प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी को आड़े हाथों लिया।
दिलीप जायसवाल के आरोपों पर प्रशांत किशोर का जवाब:
प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया का कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि “उनके (दिलीप जायसवाल) पिता के पिता को सोशल मीडिया हम लोगों ने सिखाया है।” जिस सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर बीजेपी आरोप लगा रही है, उस पर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि वह कोई बीजेपी का पेज नहीं है, बल्कि एक फेसबुक ग्रुप है जिसे बीजेपी के दो लड़के 2016 से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप पर किसी भी पार्टी के लोग, चाहे वह जन सुराज हो, आरजेडी हो या कोई अन्य दल, सभी पोस्ट और कमेंट कर सकते हैं।
प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल को चुनौती देते हुए कहा, “उनकी सरकार है, डीजीपी के पास जाएं… अगर उसमें एक भी चीज गलत निकलेगा तो प्रशांत किशोर राजनीति से संन्यास ले लेगा।” उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो दिलीप जायसवाल को पूरे बिहार के युवाओं से हाथ जोड़कर माफी मांगना होगा।
दिलीप जायसवाल पर प्रशांत किशोर के गंभीर आरोप:
प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके, उन्होंने दिलीप जायसवाल पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनका “हिस्ट्री रहा है… सीमांचल के माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज को गलत तरीके से कब्जा किया हुआ है।” प्रशांत किशोर ने इस मामले की जाँच की मांग करते हुए कहा कि “जो सरदार मालिक थे जिन्होंने उसकी स्थापना की थी… उसकी हत्या कैसे हुई उसकी जांच होनी चाहिए।” उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि “पटना से लेकर दिल्ली तक जितने भी साइबर एक्सपर्ट हैं उसको लाकर जांच कराएं। दिल्ली से लेकर पटना में सरकार उनकी है, फेसबुक पेज कोई गलत किया है… अगर हिम्मत है तो पकड़ लें।” उन्होंने दिलीप जायसवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिस कॉलेज को कब्जा कर कर बैठे हैं अपनी सरकार से जांच कराएं कि उसका मालिक कैसे बने हैं।”
अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर का तंज:
अशोक चौधरी द्वारा प्रशांत किशोर पर उठाए गए सवालों पर भी प्रशांत किशोर ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने अशोक चौधरी को “बिहार का सर्वदलीय नेता” बताया और उनके परिवार की राजनीतिक affiliations पर तंज कसा। प्रशांत किशोर ने कहा, “इनके बाबूजी कांग्रेस में, यह खुद जदयू में… बेटी लोजपा में और दामाद RSS भाजपा में।” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “कोई और भतीजा बच्चा हो तो उसको आरजेडी में डाल दें।” प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि यह “एकमात्र परिवार है जो कि चारों पांचों दल में है।” उन्होंने कटाक्ष किया कि “किसी दल को जनता वोट देगी उसमें अशोक चौधरी को भी लाभ है।”