ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांका पुलिस ने 40 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांका पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम या चोरी हुए 40 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विशेष समारोह के दौरान एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर मोबाइल फोन वितरित किए।

एसपी वर्मा ने बताया कि गुम मोबाइलों की तलाश के लिए एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया था, जिसने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को खोज निकाला। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत लगभग ₹6.25 लाख आंकी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन मुस्कान केवल अपराध पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और सेवा भावना को भी दर्शाता है।” मोबाइल कंपनियों के IMEI नंबर की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर यह सफलता पाई।

फोन पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कई लाभार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर तकनीकी टीम के प्रभारी राजेश कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बांका पुलिस की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस आम लोगों की सहायक भी है।

Share This Article