सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते क्या है ये फैसला।
9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरूआत हो रही है। जिसेक लिए जल्द ही भारतीय खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना हो सकते हैं। एशिया कप के लिए पहले ही बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही बोर्ड ने 5 रिजर्व खिलाड़ी चुने हैं। लेकिन टीम रवाना होने से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पांचों रिजर्व खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ यूएई नहीं जाएंगे। रिजर्व खिलाड़ी तभी यूएई रवाना होंगे, जब कोई खिलाड़ी चोटिल होता है। तब उसके जगह पर रिप्लेस हो सकते हैं। बता दें, टूर्नामेंट से कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो मेडिकल स्टाफ उसकी रिपोर्ट तैयार करेगा। और फिर रिपोर्ट एशियन क्रिकेट काउंसिल की टेक्निकल कमेटी को भेजना होगा। उसके बाद कमेटी तय करेगी कि खिलाड़ी को बाहर करना है या नहीं। वैसे मंजूरी मिलने के बाद ही रिजर्व खिलाड़ी टीम में शामिल हो सकता है।
गौरतलब है कि इस बार टीम के खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई जाएंगे। यानी वो टीम के साथ दुबई नहीं जाएंगे। वहीं, 4 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी दुबई में इकट्ठा होंगे। वहीं, भारतीय टीम का पहला नेट सेशन 5 सितंबर को आईसीसी एकेडमी में होगा।
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और कुलदीप यादव
रिजर्व प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल