स्वाद में बेस्ट, सेहत के लिए रिस्क! इंस्टेंट नूडल्स पर भारत की ग्लोबल पोजीशन…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

इंस्टेंट नूडल्स का क्रेज भारत में लगातार बढ़ रहा है। स्वाद और आसानी से बनने के चलते यह लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन हमारे स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे की नूडल्स के कौन से तत्व नुकसान पहुंचाते हैं और रोज खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आजकल के कॉलेज स्टूडेंट्स इंस्टेंट नूडल्स को अपनी पहली पसंद मानते है। और इसको नाश्ता से लेकर डिनर तक अपनाते हैं। वहीं, ग्लोवल वर्ल्ड में इंस्टेंट नूडल्स खाने में भारत चौथे स्थान पर है। वर्ल्ड इंस्टेंट नूडल्स एसोसिएशन (WINA) के रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में भारत की खपत 8.7 अरब सर्विंग्स नूडल्स पर पहुंच गई। बता दें, भारत में अधिकतर नूडल्स मैदा से तैयार होते हैँ। कुछ पैकेट में इसके साथ सूखी सब्जियां या तला हुआ लहसुन भी होता है। साथ ही कई पैकेट में ज्यादा नमक होता है। वहीं, फाइबर की मात्रा न के बराबर ही होती है। यह हमारे पाचन के लिए बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर के मुताबिक, नूडल्स खाने से फायदा नहीं होता, बल्कि लोग स्वाद के लिए खाते है। लेकिन रोज खाने से गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। अगर हफ्ते में 2 बार से ज्यादा खाना महिलाओं में मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो जाती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रोज इंस्टेंट नूडल्स खाने से कई तरह की बीमारियां होने लगती है। इसमें बॉडी फैट बढ़ने और वेट गेन का खतरा होता है। साथ ही शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा होने का खतरा रहता है। डिप्रेशन और एंग्जाइटी का खतरा भी होता है। इसके अलावा विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की कमी होने लगती है।

हालांकि, अगर आप चाहें तो इंस्टेंट नूडल्स को बिना छोड़े भी अपने लिए हेल्दी बना सकते है। आसान बनाने के लिए आप कई तरह की सब्जियां(फ्रोजन मटर, पालक, ब्रोकली या गाजर) मिला सकते हैं। चाहें तो प्रोटीन ऐड(उबला अंडा, टोफू, बीन्स या चिकन) भी कर सकते हैं। वहीं, कोशिश करें की फ्लेवर वाला पैकेट कम ही इस्तेमाल करें। वैसे अगर आप चाहें तो अपने रूटिन में इंस्टेंट नूडल्स की जगह घर की रोटी-सब्जी, दाल-चावल या सलाद खा सकते हैं। स्नैक्स में भुना चना, मखाना या फल का सकते है। याद रखें की हेल्दी खाना हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने के साथ-साथ खुशी भी देता है।

Share This Article