सिटी पोस्ट लाइव :आज बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर जिलाधिकारियों के तबादले किये गए हैं. बिहार में 24 आईएएस का तबादला किया गया है. त्यागराजन पटना के डीएम बनाए गए हैं तो विद्यानंद सिंह को बक्सर का डीएम बनाया गया है. इनमें 18 नए डीएम हैं और 6 कमिश्नर.नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 34अधिकारियों का तबादला कर दिया है.कई सीनियर अधिकारियों को जिला में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर स्थापित किया गया है.
आइएएस राजीव रोशन बने सारण प्रमंडल के और कौशल किशोर बने दरभंगा के आयुक्त,चंद्रशेखर सिंह चंद्रशेखर सिंह बने पटना प्रमंडल के आयुक्त,अवनीश कुमार सिंह बने मुंगेर प्रमंडल के राजकुमार बने तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त.हिमांशु कुमार राय बने भागलपुर प्रमंडल और त्यागराजन बने पटना डीएम.नवीन कुमार बने डीएम खगड़िया,कौशल कुमार बने डीएम दरभंगा,कुंदन कुमार बने डीएम नालंदा,अरविंद कुमार वर्मा बने डीएम मुंगेर,धर्मेंद्र कुमार बने डीएम पश्चिमी चंपारण.
नवदीप शुक्ला बने डीएम बांका,आनंद शर्मा बने डीएम मधुबनी,नवीन बने डीएम जमुई.विद्यानंद सिंह बने डीएम बक्सर,सुनील कुमार बने डीएम कैमूर,पवन कुमार सिंह बने डीएम गोपालगंज,शशांक शुभंकर बने डीएम गया जी,आदित्य प्रकाश बने डीएम सिवान,सावन कुमार बने डीएम सुपौल,वर्षा सिंह बनी डीएम वैशाली,अंशुल कुमार बने डीएम पूर्णिया,दीपेश कुमार डीएम सहरसा बने .