दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठास का त्योहार नहीं, बल्कि म्यूज़िक और धमाल का भी है। इस साल के त्योहार पर कई नए गाने रिलीज़ हुए हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह का भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। फुल एंटरटेनमेंट और जबरदस्त कैमिस्ट्री के साथ, यह गाना दिवाली की रंगीनियों में चार चाँद लगा रहा है।
फेस्टिवल के रंगों में म्यूजिक का तड़का हमेशा माहौल को और रंगीन बना देता है। बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी गानों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। इस दिवाली, आम्रपाली दुबे का हाल ही में रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग ‘आई है दिवाली’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह इस गाने में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी और सीधे पल्लू में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं, जबकि वह दीये जला कर दिवाली की रौनक में चार चाँद लगा रही हैं। यह गाना पूरी तरह पारिवारिक है और त्योहार के जश्न को खूबसूरती से पेश करता है।
वहीं, विक्रांत सिंह का अंदाज भी कम नहीं है और उनका चार्म फैंस का दिल जीत रहा है। इस खूबसूरत गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह की आवाज़ ने और भी खास बना दिया है, जबकि इसके लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। गाने को रिलीज़ होते ही यूजर्स से पॉजिटिव रिएक्शंस आए हैं और सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है।