भोजपुरी स्टार मोनालिसा के पिता का निधन, इमोशनल पोस्ट से छलका दर्द…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के पिता का निधन हो गया है। वहीं, एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दिया है। और लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पिता के निधन से काफी टूट गई है। बीते बुधवार(3 सितंबर) को उन्होंने अपने पिता को खो दिया। वहीं, पिता के मौत से एक्ट्रेस काफी दुखी है। उन्होंने कई तस्वीरें पिता के साथ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ में एक इमोशनल नोट भी लिखा है। मोनालिसा ने अपने पिता की याद में इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- “मेरे प्यारे बाबा, आप सबसे मजबूत और खुशमिजाज थे। कल आप हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। आपकी आंखों में आखिरी पल तक भी जिंदगी थी। मैं केवल हमारी खुशी की यादें संजोना चाहती हूं, क्योंकि आप हमेशा मस्ती, नाच, खाना और पार्टी करना पसंद करते थे। अब मुझे आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं, किराने का सामान, खाने का ऑर्डर या मोबाइल रिचार्ज नहीं मिलेगा। यह कमी हमेशा खलेगी। लेकिन मुझे पता है, आप मुझे रोते हुए नहीं देखना चाहेंगे। शांति से आराम करें, बाबा। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी। आपकी मुन्नी।” उनकी इस पोस्ट पर उनके पति और भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओम शांति’ और एक्ट्रेस खुशी दुबे ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’। इसके अलावा कई सेलब्स और प्रशंसकों ने उनके पिता को सांत्वना दी है।

बता दें, मोनालिसा का रियल नेम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपना नाम मोनालिसा रख लिया। हालांकि, एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 10’ और ‘नच बलिए 8’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। इसके साथ ही टीवी शो (‘नजर’ और ‘नमक इश्क) में दिखाई दी हैं।

Share This Article