फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से ठीक पहले इसके प्रमोशन कैंपेन को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म के सुपरहिट गाने ‘फासला’ (Fa9la) के जरिए भारत में सनसनी मचाने वाले बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची ने अपने प्रस्तावित इंडिया शोज कैंसिल कर दिए हैं।

क्यों टला फ्लिपराची का भारत आना?
सारेगामा इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मिडिल ईस्ट और खासकर बहरीन में बढ़ते तनावपूर्ण हालातों के कारण सुरक्षा और यात्रा संबंधी चिंताएं पैदा हो गई हैं। इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए कलाकार के लिए फिलहाल यात्रा करना संभव नहीं है।

शेड्यूल जो अब नहीं होगा;
13 मार्च: मुंबई (फीनिक्स मार्केटसिटी)
14-15 मार्च: बेंगलुरु (‘UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड’ फेस्टिवल)

मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी;
फिल्म ‘धुरंधर’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। मेकर्स की रणनीति थी कि रिलीज से ऐन पहले फ्लिपराची के लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए फिल्म का माहौल (Bizz) चरम पर पहुंचाया जाए। दरअसल, ‘फासला’ गाना पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है। लाइव परफॉर्मेंस से जो हाइप क्रिएट होती, उसका सीधा फायदा फिल्म की ओपनिंग को मिलता। वहीं, भारत में फ्लिपराची की लोकप्रियता की असल वजह फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार है। फिल्म में जब अक्षय की विलेन के तौर पर एंट्री होती है, तो बैकग्राउंड में ‘फासला’ गाना ही गूंजता है।

सोशल मीडिया पर ‘फासला’ का जलवा;
भले ही लाइव शो रद्द हो गया हो, लेकिन डिजिटल दुनिया में इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब तक, फैंस अक्षय खन्ना के स्वैग और फ्लिपराची की बीट्स पर लगातार वीडियो बना रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रमोशनल इवेंट्स के बिना फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है।