“पटना नहीं छोड़ेंगे नीतीश”: बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री पर मनीष वर्मा का बड़ा बयान…

Ritu Raj

जेडीयू परिवार के लिए रविवार का दिन दोहरी भावनाओं वाला रहा। एक ओर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा से कार्यकर्ता उदास हैं, वहीं निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से उत्साह का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से दूर नहीं हो रहे हैं।

वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निशांत कुमार में सादगी और विनम्रता कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने कहा, “निशांत जी ने कभी अपने पद या पिता के रसूख का अभिमान नहीं किया। कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर आज उनका पार्टी में स्वागत हो रहा है, जिससे जेडीयू को नई ऊर्जा मिलेगी।” उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन दिल्ली और पटना, दोनों जगहों से मिलता रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article