सिटी पोस्ट लाइफ
एक्ट्रेस यूलिया वंतुर आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनके फैंस उन्हें खास दिन पर जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। इनका नाम कई सालों तक सलमान खान के साथ भी जुड़ा रहा। एक्ट्रेस के खास दिन पर उनकी जीवन और कैरियर से जुड़े अनसुने किस्से बताते हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस का जन्म 24 जुलाई, 1980 को रोमानिया शहर में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई लॉ से पूरी की है। बचपन में बॉलीवॉल, बास्केटबॉल और टेनिस खेलने का शौक था। इन्होंने करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी। वहीं, प्राइम टाइम और वीकेंड न्यूज प्रेजेंटर के रूप में भी काम किया। ये लाइव शो प्रेजेंट करने में माहिर हैं। यूरिया अपनी माता-पिता की इकलौती संतान है। और वो बताती है कि पैरेंट्स उसे मजिस्ट्रेट बनाना चाहते हैं। इनकी मुलाकात सलमान खान से पहली बार 2010 में डबलिन में हुई थी। जब वो बॉडीगार्ड की शुटिंग की कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी मुलाकात के बाद ही यूलिया भारत आई थी। एक्ट्रेस कहती है कि यहां लोग यूलिया से नहीं, लूलिया कहकर पुकारते हैं। हालांकि, यूलिया अपने बॉयफ्रेंड मारियस के साथ साल 2011 में मुंबई आई थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की। तब यूलिया का करियर आगे बढ़ पाया था। लॉकडाउन के दौरान इन दोनों का साथ में फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए थे।
बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूलिया की शादी रोमानियाई ग्रैमी-नॉमिनेटेड सिंगर मारियस मोगा से हुई थी। जो करीब 4 साल चली, उसके बाद दोनों अलग हो गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें मिलीं, जिससे उनकी शादी की खबरों की पुष्टि हुई थी। बाद में एक्ट्रेस ने इसे अफवाह बताया था। सलमान खान के बारे में बात करते हुए बताती है कि वो मेरे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। और उन्होंने मुझे गाने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं हिन्दी में गाना गा पाऊंगी, लेकिन उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया। जिसके कारण मैंने गाना शुरू किया। हालांकि, यूलिया अब तक हिमेश रेशमिया के साथ ‘एवरी नाइट एंड डे’ के अलावा सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में ‘सीटीमार’, ‘रेस 3’ में ‘सेल्फिश’, और ‘पार्टी चले ऑन’, ‘सिकंदर’ में ‘लग जा गले’ जैसे कई गाने गा चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक शॉर्ट अंग्रेजी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ में एक्टिंग कर रही हैं। जो राजन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में यूलिया वंतूर के अलावा दीपक तिजोरी और स्पैनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हेलन मेरेडिज की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा अलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कर रही हैं।