BJP Foundation Day: पटना में दिखा BJP का जलवा, लड्डू के केक के साथ मनाया 47वां स्थापना दिवस!..

Ritu Raj

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। देशभर के पार्टी कार्यालयों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी पटना स्थित भाजपा कार्यालय में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से बने विशेष केक को काटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। स्थापना दिवस के मौके पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेताओं ने कहा कि पार्टी देश और राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, जिनके समर्पण और मेहनत से पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए गए।

Share This Article