BJP MLA के बयान से बवाल,होली पर रंग-गुलाल की बिक्री न करें मुस्लिम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : चुनावी साल के होली पर चुनाव का रंग साफ़ दिखाई दे रहा है.होली के रंग में बिहार की  राजनीति भी सरोबार है.विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने होली को लेकर बड़ा विवादित बयान दे दिया है.उन्होंने  कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग होली के दौरान रंग-गुलाल और अबीर की बिक्री न करें. रंग-गुलाल लगवाने में मुस्लिमों को परहेज होता है तो बिक्री क्यों करते हैं. होली जुम्मे के दिन है. हिंदुओं को होली मनाने दें. अगर रंग से आपत्ति है तो उस दिन घर से न निकलें. वैसे भी साल में बावन जुम्मा होता है एक दिन नहीं ही निकले, बड़ा दिल दिखाए.

हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. हरिभूषण ठाकुर के बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल का व्यक्तिगत बयान से हम लोग इत्तेफाक नहीं रखते है. सब को सब तरह की दुकान चलाने का अधिकार है. बिहार में बिहार मॉडल चलता है अब तो देश में भी बिहार मॉडल चलता है. सभी धर्म मजहब के लोग भाई हैं.जेडीयू के नेता चाहें जो भी सफाई दें बीजेपी के नेता हिंदुत्व के अजेंडे को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article