गिरिडीह के एक घर में जोरदार धमाका, 6 लोग झुलसे, 1 महिला की मौत

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक घर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में आग भी लग गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा उमेश दास के घर में रात करीब 2 बजे हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद लोगों ने देखा कि घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। घायलों में उमेश दास, उनकी पत्नी सबिता देवी, बेटे संदीप और सन्नी, बेटी लक्ष्मी, सास बेदंती देवी और ससुर शामिल हैं। बेदंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और जांच दल जुटे जांच में

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने एफएसएल टीम को सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए हैं। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, और हर पहलू पर ध्यान देकर जांच की जा रही है। तकनीकी मदद भी ली जा रही है।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद रेफर किया गया है। फिलहाल चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

धमाके का कारण अज्ञात

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग परेशान हैं कि विस्फोट कैसे हुआ, क्योंकि घर में रखे गैस सिलेंडर सुरक्षित पाए गए हैं। कई लोग इसे किसी विस्फोटक सामग्री से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट आने तक कोई भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी।

Share This Article