पटना में STF और बदमाशों में मुठभेड़,2 गिरफ्तार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना के बाढ़ के पंडारक में बुधवार सुबह STF की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है. दियारा इलाके में कुछ अपराधियों के  छिपे होने की सूचना पर STF ने घेराबंदी कर दी.इस दौरान अपराधियों ने STF पर फायरिंग शुरू कर दी. आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 2 रायफल, दो कट्‌टा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में एक मेकरा गांव का मुकेश यादव है.दूसरा बेगूसराय जिला के तेघरा गांव का अर्जुन राय है.

एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के दियारा में छिपे रहने की सूचना पर एसटीएफ और मोकामा थाने की पुलिस मेकरा गांव के सामने दियारा पहुंची थी. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी.इसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. अपराधियों को लगा की मुठभेड़ में उसकी जान भी जा सकती है तो सरेंडर कर दिया. एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

5 मार्च को पटना के नौबतपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी जटहा का भाई और 2 लाख का इनामी भरत शर्मा शेखपुरा गांव में छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर STF और नौबतपुर थाने की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची. अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की. करीब 3 घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चली.एनकाउंटर के डर से भरत ने अपने 3 सहयोगियों के साथ सरेंडर कर दिया. पुलिस ने भरत सिंह उर्फ भरत शर्मा के साथ उनके दोस्त रोहित कुमार, सूरज कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया.

पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. 2 घंटे चले ऑपरेशन में टीम ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक घर के बाहर फायरिंग करते हुए 4 अपराधी इमारत के अंदर घुसे थे, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और SF भी बिल्डिंग के अंदर घुसी थी. इससे पहले 5 मंजिला बिल्डिंग को घेरकर ऑपरेशन चलाया गया. अपराधियों से लगातार सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन वो नहीं माने. इसके बाद फो अंदर दाखिल हुई। करीब 2 घंटे चले ऑपरेशन में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही.

Share This Article