सिटी पोस्ट लाइव
दरभंगा /पटना :दरभंगा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में CBI ने एक बड़ा घूसकांड उजागर किया है। CBI अधिकारी मजदूर बनकर एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए और MES इंजीनियर कौशलेश कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, देर रात उनके आवास पर छापेमारी की गई।
CBI की टीम ने आरोपी कौशलेश कुमार के MES एरिया स्थित सरकारी क्वार्टर की गहन तलाशी ली, जहां से 63 लाख 11 हजार 651 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा मिले। इसके अलावा 60 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दो संपत्तियों के दस्तावेज, एक हुंडई कार, एक स्कूटी, और भारी मात्रा में डिजाइन किए हुए आभूषण भी बरामद किए गए।
CBI की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है और CBI द्वारा अन्य संपत्तियों और लेन-देन की भी छानबीन की जा रही है।