सिटी पोस्ट लाइव
औरंगाबाद (बिहार)– उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने औरंगाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान जातीय राजनीति, कश्मीर नीति, यौन शोषण के आरोप, और जातीय जनगणना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा:“मुझे किसी जाति से जोड़ने की कोशिश न की जाए। यह दुखद होता है। मैं किसी जाति के दायरे में नहीं बंधा हूं। जो आज मैं हूं, वहां तक पहुंचने में हर धर्म और जाति के लोगों का सहयोग रहा है।”
कश्मीर और आतंकवाद पर तीखा बयान
बृजभूषण ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा,“यह भारत के लिए गर्व की बात है। हमारी सरकार ने कश्मीर की समस्या की जड़ पर वार किया है। अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक फैसला था। जो कहते थे खून की नदियां बहेंगी, अब वे चुप हैं।” उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में शांति है और आतंकी मसूद अजहर जैसे लोग कैमरे के सामने मिमिया रहे हैं। उन्होंने 1971 के युद्ध और POK को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकारों पर सवाल उठाए।
यौन शोषण के आरोपों पर जवाब
स्वयं पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर बृजभूषण ने कहा: “मैं ऐसे आरोपों से डरने वाला नहीं। देश में तीन धाराओं का दुरुपयोग हो रहा है — दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण और SC-ST एक्ट। सरकार को चाहिए कि झूठे आरोप लगाने वालों को दुगनी सजा दे।”
उन्होंने साफ कहा कि जातीय जनगणना देश की जरूरत है। “कुछ लोग इसे बम विस्फोट जैसा बता रहे हैं, कह रहे हैं कि इससे देश टूटेगा। ये सिर्फ डर फैलाने की राजनीति है।” बृजभूषण सिंह ने अपनी बातों से यह संकेत भी दिया कि वे मजबूत राष्ट्रवाद, जातिविहीन राजनीति, और कानून के संतुलित इस्तेमाल के पक्षधर हैं। उन्होंने भाजपा के रुख को पूरी तरह समर्थन दिया और कहा कि “प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने देश की दिशा बदल दी है। सरकार इसे कर रही है