बरही प्रखंड में चलो घर बनाएं अभियान का हुआ शुभारंभ

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बरही : बरही प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने चलो घर बनाएं अभियान की शुरूआत की, जिसका उद्देश्य लंबित आवासों को समय पर पूरा करना है। इस अभियान के तहत प्रखंड कर्मियों को आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मी संबंधित पंचायतों में भेजे गए हैं ताकि इस कार्य को गति दी जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने इस अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए विभिन्न पंचायतों में लाभुकों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया और लाभुकों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के साथ आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीडीओ जयपाल महतो ने कहा, हमारा उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराना है। सभी कर्मियों और लाभुकों से अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की जाती है। चलो घर बनाएं अभियान का उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों को जल्द से जल्द आवास मुहैया कराना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों और लाभुकों से सहयोग की अपील की है। मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, यास्मीन तब्बसुम, मंगलदेव यादव, छोटन ठाकुर, कमलेश भारतीं, रवि यादव, साँवना मांझी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article