सिटी पोस्ट लाइव
पटना: गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान गया पहुंचे। जैसे ही वे बोधगया पहुंचे, अचानक भीड़ से लालू यादव जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। माहौल गरमाने लगा, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस की नजर पड़ी, और वे भीड़ की ओर बढ़े। पुलिस को आता देख नारेबाज लोग तेजी से भाग खड़े हुए। इस दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के साथ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री जब बतासपुर गांव में बने बतासपुर डैम का निरीक्षण कर रहे थे, तब भीड़ से दोबारा लालू यादव जिंदाबाद के नारे सुनाई देने लगे। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री ने गया में ₹14,37,096.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 1,714 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा,”हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, जनता को केवल काम से मतलब होना चाहिए, राजनीति से नहीं।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि जैसे ही पुलिस पहुंची, नारेबाजी करने वाले भाग खड़े हुए।

बता दें राज्यपाल नीतीश कुमार पहली बार ज्ञान और मोक्ष भूमि पर 44 विभागों के सहयोग से कुल 1447 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक पहल से गया जिले के अधिकांश प्रखंडों में विकास की नई पहल होगी। मॉडल प्रभावती अस्पताल परिसर से ही शिलापट पर लगा दिया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी तरह संपन्न कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीएम का कार्यक्रम गया जिले के चार प्रमुख स्थलों इमामगंज, बोधगया, मॉडल प्रभावती अस्पताल परिसर एवं समाहरणालय में निर्धारित किया गया है।