हार्डकोर नक्सली रामइकबाल मोची गिरफ्तार,बिहार-झारखंड में 20 से ज्यादा केस दर्ज.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार का कुख्यात ईनामी नक्सली को पटना STF ने धर दबोचा है. खीरीमोड़ पुलिस और  STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास को बुधवार देर रात मसौढ़ी के दिघमा गांव से धर दबोचा है.नक्सली के खिलाफ पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिला के विभिन्न थानों और झारखंड के लातेहार में 20 से अधिक केस दर्ज है. साल 2019 में पटना के खिरीमोड़ इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी JCB को आग के हवाले कर दिया था. इसके अलावा नवादा जिले के रजौली थाना अन्तर्गत दिबौर घाटी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खिरीमोड़ थानाध्यक्ष प्रवीण रंजन ने बताया कि 2019 में सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार विवेकानंद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी. उस समय जीवन बिगहा से खुशडिहरा तक रोड निर्माण का काम चल रहा था. माओवादी संगठन ने पर्चा चिपकाकर लेवी की डिमांड की थी. पैसे नहीं देने पर जेसीबी को जला दिया था. तब से वो फरार था.

Share This Article