C वोटर का सर्वे: मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन?

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल के बीच C वोटर के एक सर्वे ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है.मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा को लेकर ये सर्वे किया गया है.C वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार सबसे ज्यादा  36% लोग  तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. दूसरे नंबर पर प्रशांत किशोर हैं, जिन्हें 17% लोगों का समर्थन मिला. मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का ग्राफ बहुत नीचे गया है.केवल 15 फीसदी लोग उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं. वहीं बीजेपी के सम्राट चौधरी को 13% और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान को 6 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया है.

सी वोटर सर्वे के मुताबिक, नीतीश और तेजस्वी की लोकप्रियता में 3 से 5 प्रतिशत की गिरावट हुई है. वहीं सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की लोकप्रियता में 2 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी अमित शाह से बातचीत हुई है. निशांत के मुताबिक, ‘अमित अंकल ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि एनडीए इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में उतरेगा.

हालांकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है, लेकिन समय से पहले चुनाव की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता के मूड को भांपने में जुटे हैं. इस बार के चुनाव में क्या तेजस्वी यादव सत्ता में आएंगे या नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article