करने जा रहा दुनिया को हैरान, होली के दिन लाल हो जाएगा चांद, जानें कहां-कहां देख सकेंगे
सिटी पोस्ट लाइव : मार्च में महीने में चंद्र ग्रहण लगेगा. 14 मार्च को होली के दिन आसमान में अनोखा नजारा होगा. इस दिन आसमान में लाल रंग का चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो तीन साल बाद हो रहा है. 14 मार्च को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा.14 मार्च का पूर्ण चंद्र ग्रहण पृथ्वी की छाया से चांद के गुजरने की वजह से होगा. यह ग्रहण वर्म मून के दौरान होगा, जो सर्दियों की आखिरी पूर्णिमा होती है.
इस दौरान एक माइक्रोमून ग्रहण भी होगा, यानी चांद सामान्य से छोटा दिखेगा. यह माइक्रोमून ग्रहण 65 मिनट तक चलेगा. इस दौरान चांद पृथ्वी से सबसे दूर होगा, जिससे वह दूसरी पूर्णिमाओं के मुकाबले छोटा दिखाई देगा. यह साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होगा.लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे.भारत में उस वक्त दिन का उजाला होगा.
यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में साफ दिखाई देगा.ये पूर्ण चंद्र ग्रहण अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और शिकागो, कनाडा के टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल, मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, घाना, नाइजीरिया में सबसे अच्छा दिखेगा.