CAT Exam 2025: कल खत्म हो रहा है रजिस्ट्रेशन, जल्द करें आवेदन…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

IIM कैट एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन कल है। ऐसे में जो उम्मीदवार फॉर्म नहीं भरे हैं,वे जल्द ही अप्लाई कर सकते हैँ। वहीं, इस साल नंवबर में यह परीक्षा आयोजित होने वाली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इस साल कैट परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इसका पंजीकरण के लिए आखिरी तिथि कल है। ऐसे में जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द ही अप्लाई कर दें,अन्यथा परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CAT 2025 के लिए ऐसे करें अप्लाई:
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
– वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “New Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें
– अब व्यक्तिगत जानकारी जैसे पूरा नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को सही-सही भरें
– आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
– उसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा
– भुगतान की प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पूरी की जा सकती है
– सभी डिटेल्स सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें
– अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें

बता दें, यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग सेंटर्स पर 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 नवंबर 2025 को यह एग्जाम होने वाली है। वैसे यह मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश का एक अहम हिस्सा मानी जाती है।

Share This Article