सिटी पोस्ट लाइव : आज 30 जनवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होनी है. इससे पहले दोबार केस चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सुनवाई टल गई थी.इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं.7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.
लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. ED सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे.उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे. पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे. तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी.गौरतलब है कि land फॉर जॉब मामले में लालू यादव और उनके परिवार पर 7 डील करने के आरोप हैं.नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेने का आरोप है