सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में हैं। अभी भी 186 रनों से आगे हैं। कप्तान स्टोक्स 77 रन पर बनाकर नॉटआउट हैं। शुक्रवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन था। भारत के दोनों स्पिनर जडेजा और सुंदर को 2-2 विकेट मिला है।
इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल 225 रन के आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के पहले सेशन में पोप और रूट के शानदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों को बिना विकेट के ही संतोष करना पड़ा। ओली पोप 71 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। रूट ने 150 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इसी के साथ रूट ने टेस्ट करियर का 38वां शतक लगाया। बता दें, भारत के खिलाफ जो रूट सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ(11) को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, पाकिस्तानी के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने तीसरे दिन का खेल बेल बजाकर किया। वसीम ने पाकिस्तान के लिए 356 वनडे और 104 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 916 इंटरनेशनल विकेट हैं। वहीं, रूट ने मैनचेस्टर में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं,इसके लिए उन्होंने 20 इनिंग का सामना किया। रूट शतक के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के बराबरी पर आ गए हैं।