सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म परिणीता 20 साल बाद फिर से सिनेमाघर में दस्तक देने को तैयार है। वहीं, मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। आइए जानते है यह मूवी सिनेमाघर में किस दिन रिलीज होने वाली है।
दरअसल, विद्या बालन की क्लासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म परिणीता 2 दशक बाद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर ने दर्शकों को सिनेमाघर में जाने को मजबूर कर दिया है। इस फिल्म को 29 अगस्त 2025 से एक सप्ताह के लिए सिनेमाघर में दोबारा रिलीज किया जाएगा। वहीं, प्रदीप सरकार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। एक्ट्रेस का सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इनके साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका में है। यह फिल्म बंगाली उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय पर आधारित है।
बता दें, अभिनेत्री विद्या बालन ने परिणीता के साथ ही बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। ट्रेलर के अलावा पियू बोले गाना भी लोगों को क्लासिकल मूवी का एहसास करा रहा है। यह पूरी फिल्म प्रेम, ईगो और सामाजिक बंदिशों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। इस मूवी में गायक स्वानंद किरकिरे के आवाज आज भी बहुत लोकप्रिय है।