इंडियन फैंस का इंतजार खत्म, जॉन मेयर करने वाले हैं अपना पहला कॉन्सर्ट…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

गिटार के जादूगर जॉन मेयर भारत में पहली बार स्टेज शो करने वाले हैं। वहीं, तारीख का ऐलान भी जल्द ही होने वाला है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

म्यूजिक लवर्स के लिए बहुत बड़ा खुशखबरी है। सात बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायक जॉन मेयर भारत में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस करने आ रहे है। सूत्रों के अनुसार, अगले साल यानी 2026 में भारत दौरे पर आएंगे और सुरों का जादू बिखरने वाले है। इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। दरअसल, बुक मॉय शो हैंडल से जानकारी देते हुए कहा गया कि अमेरिकी गायक जॉन मेयर जनवरी 2026 में भारत आने वाले हैं। वे 22 जनवरी को मुंबई के मशहूर महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपना पहला लाइव कॉन्सर्ट पेश करेंगे। भारतीय फैंस के लिए यह मौका बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मेयर पहली बार देश में अपनी धुनों से समां बांधेंगे।

हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फैंस 14 अक्टूबर,2025 से टिकट खरीद पाएंगे। गिटार के जादूगर मेयर ने एक बयान में कहा कि ‘भारत लंबे समय से मेरी संगीत प्रस्तुति के लिए कुछ खास जगहों की सूची में रहा है। न सिर्फ अपनी संस्कृति की जीवंतता के लिए, बल्कि यहां के लोगों के रोजमर्रा के जीवन में संगीत के समावेश के लिए भी। आखिरकार मुंबई में प्रस्तुति देना मेरे लिए बेहद सुखद और उत्साहजनक है।’

Share This Article