प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज यात्रा के लिए सुपौल होंगे रवाना

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के लिए सुबह 10:00 बजे पटना से हेलीकॉप्टर के द्वारा सुपौल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सुपौल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले करोड़ों की लागत वाली योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण और अन्य बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जाएगी। यह योजनाएं जिले के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल शहर का दौरा भी करेंगे और वहां चल रहे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों से फीडबैक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश देंगे, ताकि योजनाओं की सही तरीके से प्रगति हो सके। वहीं दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ी समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के सचिव और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सुपौल जिले में चल रही विकास कार्यों की पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेने का भी निर्णय लिया है और वे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान भी मौके पर ही करेंगे, ताकि जनता के हित में त्वरित कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दौरे को लेकर इलाके में उत्साह है। जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से सुपौल और आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी। मुख्यमंत्री का यह यात्रा केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे जनता से जुड़ने और उनके मुद्दों को समझने का अवसर भी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस यात्रा के बाद, वे सुपौल से मधेपुरा जाएंगे, जहां सीएम का नाइट स्टे रहेगा। इस यात्रा में मुख्यमंत्री की सक्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ नजर आ रही है, जो उनके नेतृत्व को और मजबूत करेगी।

Share This Article