अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने पारी और भारी रनों के अंतर से जीत लिया है। सभी गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है। वहीं, 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से टीम इंडिया ने बढ़त हासिल कर ली है।

अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से शिकस्त दी है। जाडेजा और सिराज के दमदार प्रदर्शन से दूसरी पारी में मेजबान टीम को 146 रन पर धराशाई कर दिया है। इसी के साथ भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लिया है। वहीं, दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से नई दिल्ली में खेला जाएगा। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन एलिक एथनाज(38) ने बनाए। उसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स(25), जॉन कैंपबेल और जोहन लेयने ने 14-14 रनों का योगदान दिया। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज को 3 विकेट मिला। कुलदीप यादव ने 2 और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया ने 448/5 पर अपनी पहली पारी घोषित की। इसके आधार पर टीम को 286 रन की बढ़त मिली। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज 162 रन ही बना सका था। वहीं, भारत की पहली पारी में 3 बल्लेबाज ने शतक लगाए थे। जिसमें केएल राहुल(100), ध्रूव जूरेल(125) और रवींद्र जाडेजा(104) शामिल थे।