मनेर शरीफ में CM नीतीश ने दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी बिहार की तरक्की की दुआ!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक मनेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा के साथ चादरपोशी की और बिहार की शांति, विकास और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने मखदूम कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के 756वें उर्स समारोह में भाग लिया और राज्य की जनता की समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने दरगाह पर हरे रंग की चादर चढ़ा कर प्रणाम किए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मनेर शरीफ दरगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दरगाह परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे आयोजन में एक आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। बिहार की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के प्रतीक मनेर शरीफ में हर साल उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौर राज्य में धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने और बिहार के विकास के लिए उनके संकल्प को दर्शाता है। 

Share This Article