पप्पू यादव ने कर दी 100 सीटों की मांग, कोसी-सीमांचल पर भी ठोका दावा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में महागठबंधन की अहम बैठक संपन्न हो गई.. पटना के आरजेडी दफ्तर में दोपहर 2 बजे से चल रही बैठक में चुनाव को लेकर कई रणनीति पर चर्चा हुई.लेकिन  महागठबंधन की बैठक से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने  कोसी-सीमांचल में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस को सीट देने की मांग की है.उन्होंने बताया कि इस इलाके के लोग जात-पात से ऊपर उठकर कांग्रेस को वोट करना चाहते हैं. इसलिए राजद को भी इस इलाके में कांग्रेस को सीट छोड़ देना चाहिए.

पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन में क्षेत्रीय पार्टियों कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहती है. लेकिन, एक भी क्षेत्रीय पार्टिया किसी खास मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं होती. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय पार्टियों भाजपा से नहीं लड़ती है.पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर पार्टी उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अपने नेता को बनाना चाहती है. लेकिन, इसमें कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह चुनाव के बाद ही तय हो पायेगा. पप्पू यादव ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई हुई लेकिन क्या राजद कभी मुखर होकर आवाज उठाया. क्या किसी क्षत्रिय पार्टी ने इसका विरोध किया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article