सीएम नीतीश कुमार के बेटे का शादी समारोह में फोटो आया सामने, राजनीति चर्चाएं तेज!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार उनकी उपस्थिति ने एक नया मोड़ लिया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार का एक फोटो सामने आया, जिसमें दोनों शादी में साथ दिख रहे हैं। यह फोटो अब राजनीति की चर्चाओं का हिस्सा बन गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पिछले कई सालों से ऐसा नहीं हुआ था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे का कोई सार्वजनिक फोटो सामने आया हो, लेकिन हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब निशांत कुमार के साथ उनका फोटो चर्चाओं में आया है। इससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते हैं! बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। अब ऐसे मेंं कयास लगाए जा रहे है कि सीएम नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख सकते है।

वहीं नीतीश कुमार के बेटे के साथ इस फोटो के सामने आने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस बार परिवार में कुछ बड़ी राजनीतिक योजनाएं बन रही हैं। इस फोटो ने राजनैतिक गलियारों में चर्चा का माहौल और भी गर्म कर दिया है। चाहे जो भी हो, इस फोटो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share This Article