अजीत शर्मा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है. झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पर्यवेक्षक नियुक्त करने संबंधी पत्र जारी किया.उनके पर्यवेक्षक बनाए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नेताओं का अभिनन्दन किया है. उन्होंने कहा है कि अपनी राजनीतिक कौशल के आधार पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विधायक शर्मा की नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रति आभार जताया. जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित माइकल जान आडिटोरियम में सोमवार को कांग्रेस का संवाद आपके साथ कार्यक्रम संवादहीनता का अखाड़ा बन गया. चुनावी रणनीति पर चर्चा के बजाय पार्टी नेताओं के समर्थकों ने आपस में जमकर लात-घूंसे और अपशब्दों की बौछार की.

TAGGED:
Share This Article