कांग्रेस-राजद का झोला अब खाली!”जनता हो गई है इनके इरादों से वाकिफ – BJP

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लिए इससे बुरा दिन कोई नहीं हो सकता। “जायसवाल ने कहा – कोऑर्डिनेशन कमिटी ‘हवा हवाई मिठाई’ है, जिसका कोई वजूद नहीं है। इंडिया गठबंधन के नेता अपना नेतृत्व तय नहीं कर पा रहे हैं। राजद और कांग्रेस की मंशा साफ है – कांग्रेस चाहती है कि खुद झोला टांगने वाली पार्टी बनी रहे, और राजद भी यही चाहती है। लेकिन जनता अब इनके झोलों से वाकिफ हो चुकी है। महिला सशक्तिकरण पर कांग्रेस ने एनडीए सरकार को घेरा, लेकिन दिलीप जायसवाल ने अलका लांबा के बयान पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा – महिलाओं के लिए सबसे ज़्यादा काम बिहार में हुआ है, चाहे नगर निकाय चुनाव हो, सरकारी नौकरियां हों, या जीविका दीदी का अभियान। उन्होंने आगे कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई। जो विपक्षी नेता इसे नहीं देख पा रहे हैं, उन्हें आंख का ऑपरेशन कराना चाहिए – और नीतीश कुमार ने जो अस्पताल खोले हैं, उनमें यह सुविधा मुफ्त है। पश्चिम बंगाल की घटना को इंसानियत के खिलाफ बताते हुए उन्होंने कहा – ममता बनर्जी हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाना चाहती हैं। ऐसे असामाजिक तत्व किसी धर्म के नहीं होते। उन्हें अल्लाह और भगवान दोनों से डरना चाहिए। जायसवाल का बयान चुनाव से पहले भाजपा के तेवरों को दर्शाता है – जहां एक तरफ वे विपक्ष पर हमला कर रहे हैं, वहीं अपनी सरकार के कामों को भी ज़ोर-शोर से जनता तक पहुंचा रहे हैं।”

Share This Article