कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने शनिवार को व्यवसायी गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला।

राजेश कुमार ने कहा कि जब एक प्रतिष्ठित उद्योगपति तक बिहार में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने राज्य सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए नीतीश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लाचार साबित हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष की इस संवेदनशील पहल और तीखे राजनीतिक बयान से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Share This Article