सिटी पोस्ट लाइव : पटना के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर से 1.50 करोड़ रुपए की चोरी हो गई है.आधी रात में चोरों ने घर में रखे 55 लाख कैश सहित एक से डेढ़ किलो सोने-चांदी के गहने चुरा लिया है.वारदात के वक्त कारोबारी दिलीप कुमार परिवार के साथ शादी में गए थे. शुक्रवार सुबह परिवार शादी से लौटे तो चोरी का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.दिलीप कुमार सिंह का ट्रांसपोर्ट समेत कई तरह का बिजनेस है. वे दीप माला कुंज में पत्नी, बच्चे और मां के साथ रहते हैं.
इस मामले की जांच कर रहे फतुहा SDPO के अनुसार डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है. दिलीप कुमार ने बताया कि वो अपनी भतीजी की शादी में पुरे परिवार के साथ गये हुए थे. चोर छत के रास्ते सीढ़ियों के गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसे.पीड़ित चोरों ने सारी अलमारियों को तोड़ दिया। करीब 55 लाख रुपए कैश के साथ एक से डेढ़ किलो सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए.चोरी हुए गहने पुश्तैनी और गिफ्ट में मिले थे, जिनमें घर की अन्य महिलाओं के गहने भी शामिल थे. चोरी किए गए गहनों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है. फतुहा SDPO निखिल कुमार ने बताया कि ‘पीड़ित ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने उन्हें सामान की सूची तैयार करने को कहा है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.