आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बढ़ोतरी के जरिए उन्हें दिवाली से पहले खास तोहफा दे सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर फैसला आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है। अगर यह बढ़ोतरी मंजूर होती है, तो इसे 1 जुलाई से लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बढ़ोतरी होगी और उनकी दिवाली खुशियों से भर जाएगी। वहीं, देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म्स लागू करके देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है।
बता दें,सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है, और इस साल के लिए दूसरे DA हाइक पर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक परिसंघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर इस पर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया था। वहीं, इस अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में और भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है, तो दूसरी ओर रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी भी संभव है।