दादा का स्टाइल, फुल धुरंधर मूड: IPL के बीच रहमान डकैत बने सूर्या, इंटरनेट पर मचा तहलका!..

Ritu Raj

भारतीय फिल्म और क्रिकेट जगत इन दिनों एक दिलचस्प संगम का गवाह बन रहा है, जहां एक ओर फिल्म धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका असर क्रिकेट मैदान तक भी साफ दिखाई दे रहा है। खासकर आईपीएल 2026 में खेल रहे खिलाड़ियों पर इस फिल्म की छाप देखने को मिल रही है।

इसी बीच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्या फिल्म धुरंधर के लोकप्रिय किरदार “रहमान डकैत” के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस स्टाइल को इतने सटीक तरीके से कॉपी किया है कि फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में सूर्या टीम की जर्सी पहने स्टेज पर एंट्री करते हुए उसी खास अंदाज में झूमते दिखते हैं, जो फिल्म में रहमान डकैत का सिग्नेचर स्टाइल माना जा रहा है। वीडियो के साथ टीम ने कैप्शन दिया- “दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मूड।” यह क्लिप फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, जहां एक तरफ सूर्या अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। पहले मुकाबले में वह सिर्फ 16 रन ही बना सके। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में वह अपनी फॉर्म में वापसी करेंगे और टीम के लिए बड़ी पारियां खेलेंगे।बात करें टीम के प्रदर्शन की, तो मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उनका पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था, जिसमें मुंबई ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रनों की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने क्रमशः 81 और 78 रनों की शानदार पारियां खेलीं।

गौरतलब है कि अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम,दिल्ली में होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पर होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने बल्ले से भी उतना ही जलवा दिखाते हैं या नहीं, जितना उन्होंने अपने डांस से दिखाया है।

Share This Article