सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश, गरज‑चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
हालांकि, गुरूवार से मौसम अलग करवट ले ली हैं। बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग में कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान गिरने की संभावना है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से उमस भरा गर्मी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पटना मौसम विभाग ने सुबह-सुबह येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जिसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया और कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। यहां वज्रपात और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। वहीं, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भी ठनका गिरने और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी है। अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। इसके लिए इन जिलों में सुबह-सुबह अलर्ट जारी किया गया।
IMD ने बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।