तेज प्रताप विवाद पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय,लालू परिवार ने मेरी जिंदगी का बनाया मजाक…

Manisha Kumari

Tej Pratap Yadav

सिटी पोस्ट लाइव : तेज प्रताप यादव को लेकर जारी विवाद  उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी का मज़ाक बनाया गया.तेजप्रताप यादव का पार्टी परिवार से निष्कासन चुनावी स्टंट है.ऐश्वर्या राय ने कहा, “लालू परिवार ने मुझसे सच छिपाया और झूठ बोलकर मेरी ज़िंदगी का मजाक बना दिया. अब जब चुनाव सामने हैं तो ड्रामा किया जा रहा है. जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, तेज प्रताप को फिर से पार्टी और परिवार में शामिल कर लिया जाएगा.”

ऐश्वर्या ने  आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी दोनों मिले हुए हैं. उनके मुताबिक, “कल ही राबड़ी देवी तेज प्रताप के घर गई होंगी और उनके आंसू पोंछकर कहा होगा कि अभी शांत रहो, सब ठीक कर देंगे.”ऐश्वर्या ने साफ कहा कि वह आज भी लालू परिवार की बहू हैं और पूछा कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा? उन्होंने राबड़ी देवी और लालू यादव से सवाल किया कि इस अपमान और धोखे के लिए उन्हें कब जवाब मिलेगा. तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के दावों पर ऐश्वर्या राय ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्वीट करने से कोई पार्टी या परिवार से बाहर नहीं हो जाता. ये लोग घर में एक साथ बैठते हैं और फिर जो मन में आता है वही ड्रामा करते हैं.”इस पूरे बयान के बाद लालू परिवार पर एक बार फिर सियासी और पारिवारिक दबाव बढ़ता दिख रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया से साफ है कि यह मामला सिर्फ निजी नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मोर्चे पर भी गहराता जा रहा है. अब देखना यह होगा कि लालू परिवार इस आरोपों की बौछार पर क्या सफाई देता है और तेज प्रताप यादव की अगली सार्वजनिक प्रतिक्रिया क्या होती है.

Share This Article