उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तेजस्वी और राहुल पर हमला, ‘लालू परिवार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ और अफवाह फैला रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के इस दावे पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। चौधरी ने कहा, “लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके बेटे तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट में है, फिर भी ये कह रहे हैं कि उनका नाम नहीं है। ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं और अफवाह फैलाते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजद नेता चुनाव से डरे हुए हैं और उन्हें पता है कि जनता इस बार फिर एनडीए की सरकार लाने जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को “देश का ऐसा नेता” बताया जो कभी कहते हैं कि “एटम बम मिल गया तो मिल गया” और कभी “मैं बोलूंगा तो जलजला आ जाएगा।” सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, “बताइए ऐसा नेता देश का है जो जलजला लाता है? यही है कांग्रेस का चरित्र।”

सम्राट चौधरी के इन बयानों से बिहार की राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है, जहां चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Share This Article