सिटी पोस्ट लाइव
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह आज किसान कल्याण संवाद समारोह में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से पटना से बक्सर पहुंचे। बक्सर आगमन पर उन्हें अतिथि गृह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों, चाल-चरित्र और व्यवहार से बिहार की जनता लंबे समय से आहत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को पिछड़ेपन की ओर ढकेलने, “बिहारी” शब्द को अपमानजनक बना देने और राज्य से बड़े पैमाने पर पलायन की स्थिति उत्पन्न करने में कांग्रेस और राजद दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब बिहार की जनता इस मानसिकता को फिर से स्वीकार करने को कतई तैयार नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का किसान कल्याण संवाद समारोह पूरी तरह से हमारे किसानों को समर्पित है, और सरकार का उद्देश्य उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सशक्त बनाना है।