‘धड़क 2’ ने मचाया धमाल! ओपनिंग डे पर ही बटोरी शानदार कमाई…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

शाजिया इकबाल की फिल्म धड़क 2 आज यानी 1 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। साल 2018 की रोमांटिक ड्रामा “धड़क” का सीक्वल है। बता दें, यह तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का हिंदी वर्जन है। इस मूवी में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की दमदार एक्टिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, ,आज के दिन ‘धड़क 2’ के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी सिनेमाघर में रिलीज हुई है। वहीं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी ने ‘धडक 2’ में पहली बार साथ काम किया है। इस मूवी में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। कुछ दिन पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ की वजह से धड़क 2 को संघर्ष करना पड़ा। वहीं, सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ‘धड़क 2’ ने ओपनिंग डे के हाफ डे में ही 0.41 करोड़ रुपये का कमाई कर लिया है। और अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन हाफ डे में 0.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
गौरतलब है कि, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में दोनों स्टारकास्ट की एक्टिंग अच्छी लग रही है लेकिन साउंडट्रैक की आलोचना हो रही है। यह मूवी नीलेश और निधि की लव स्टोरी कहानी है। जिसमें प्रेम, संघर्ष और अन्याय को दर्शाती है। इस मूवी में निर्देशक शाजिया इकबाल ने एक संवेदनशील मुद्दे को ईमानदारी और सादगी के साथ दिखाया है।

Share This Article